सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Joint Secretary inspected PM Shri Primary School

Rishikesh News: संयुक्त सचिव ने किया पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 25 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Joint Secretary inspected PM Shri Primary School
विज्ञापन
भारत सरकार के प्रमुख सचिव द्वारा पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय जौलीग्रांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देखा गया कि केंद्र द्वारा भेजे गए पैसे का विद्यालय में किस तरह से इस्तेमाल किया जा रहा है।
Trending Videos


भारत सरकार से आए हुए संयुक्त सचिव श्रम एवं रोजगार मंत्रालय महेंद्र कुमार ने पीएमश्री विद्यालय में करीब दो घंटों तक बारीकी से हर चीज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कक्षों का निर्माण, स्मार्ट क्लास रूम, कक्षा एक से लेकर पांच तक के विद्यार्थियों का बौद्धिक स्तर, मिडडे मिल, स्कूल से संबंधित रजिस्टर, शिक्षकों के पठन-पाठन का तरीका आदि को देखा गया। संयुक्त सचिव ने बच्चों से कई तरह के प्रश्न, कविताएं आदि पूछी। अधिकांश का स्कूली बच्चों ने सही जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




संयुक्त सचिव ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में निजी स्कूलों से अधिक काबिल शिक्षक पढ़ा रहे हैं। केंद्र सरकार पीएमश्री विद्यालयों में योग और संगीत के शिक्षक नियुक्त कर रही है। इन विद्यालयों को निजी विद्यालयों से बेहतर बनाने के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। निरीक्षण के बाद स्कूली बच्चों ने गढ़वाली नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर एसडीएम अर्पणा ढौंडियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, नोडल अधिकारी अनवेंद्र बडथ्वाल, राजकुमार पुण्डीर, राकेश डोभाल, धीरेंद्र कृषाली, रीता रानी, चंद्रप्रकाश पाल, चंपा कृषाली, कंचन यादव, राशि राठौड आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed