{"_id":"699f66843969f0b5b503b300","slug":"knife-attack-in-dispute-one-serious-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-909790-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: विवाद में चाकू से हमला, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: विवाद में चाकू से हमला, एक गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू से जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
श्यामपुर खदरी क्षेत्र में आपसी कहासुनी के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। शिवम निवासी गुनियार, नजीबाबाद ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता हरिओम और भाई अजय कुमार के साथ बादल उर्फ चिंटू के घर पर गया था। वहां पार्टी के दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर बादल रसोई से चाकू लाया और हरिओम पर दो-तीन वार कर दिए। हमले में हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos