सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Leopard seen again in Khand village

Rishikesh News: खांड गांव में फिर दिखा गुलदार, दहशत में ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 24 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen again in Khand village
खांड गांव में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई गुलदार की चहलकदमी। सीसीटीवी
विज्ञापन
खांड गांव नंबर दो में गुलदार दिखाई दे रहा है, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
Trending Videos

राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। खांड गांव नंबर दो में विगत एक सप्ताह से लगातार गुलदार दिखाई दे रहा है। भवानी सिंह के घर के आंगन में गुलदार तीसरी बार दिखाई दिया है। इससे पहले भी गुलदार भवानी सिंह के पालतू कुत्ते को निवाला बन चुका है।

ग्रामीण कमान सिंह रावत ने बताया कि गुलदार एक ही रात में करीब चार बार उनके आंगन में आया और फिर मकान की चहारदीवारी पर बैठकर शिकार की तलाश करने लगा। उसकी चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। ग्रामीण प्रेम सिंह, कमान सिंह रावत, जगमोहन रावत, मनमोहन, अब्बल सिंह, दरम्यान सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर शिकायत की गई है। रेंज अधिकारी महेश सेमवाल ने बताया कि जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वनकर्मियों की ओर से नियमित गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed