{"_id":"69bef20b8c2d78df88073f43","slug":"motorway-receives-approval-for-second-phase-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-927502-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कांडई सीला मोटरमार्ग को मिली द्वितीय चरण की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कांडई सीला मोटरमार्ग को मिली द्वितीय चरण की स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड के कांडई-सीला मोटरमार्ग के द्वितीय चरण की स्वीकृति मिल गई है। करीब सवा तीन करोड़ की लागत से सड़क मरम्मतीकरण के साथ डामरीकरण किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग दुगड्डा ने वर्ष 2025 में कांडई सीला मोटर मार्ग के पांच किलोमीटर हिस्से की कटिंग का कार्य किया था। उसके बाद स्थानीय लोग मोटर मार्ग के पार्ट टू का काम करने की मांग कर रहे थे। पार्ट टू में दीवार निर्माण, स्कबर निर्माण और एक पुलिया के निर्माण किया जाएगा।
मोटरमार्ग के डामरीकरण से तिमल्याणी, कांडई, दयाकाटल, हरसौली, सीला आदि गांवों की करीब पांच हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। डांडामंडल क्षेत्र के लोग तहसील और कांडी आने के लिए इस सड़क का उपयोग कर सकेंगे। स्थानीय ग्रामीण आशीष रतूड़ी ने बताया कि यह सड़क डांडामंडल और यमकेश्वर क्षेत्र में आवागमन में दूरी कम करेगी।
वहीं यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट ने बताया कि कांडई सीला मोटर मार्ग के द्वितीय चरण की स्वीकृति मिल गई है। मोटरमार्ग का डामरीकरण होने के बाद लोगाें को लाभ मिलेगा।
Trending Videos