{"_id":"69c1abb505f561861705c3e5","slug":"only-local-people-will-get-hawker-licenses-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-929068-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: केवल स्थानीय लोगों को ही मिलेंगे रेहड़ी-ठेली के लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: केवल स्थानीय लोगों को ही मिलेंगे रेहड़ी-ठेली के लाइसेंस
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में अब रेहड़ी ठेली का लाइसेंस स्थानीय जरूरतमंद लोगों को ही मिलेंगे। निकाय की ओर से लाइसेंसों की छंटनी की जा रही है। छंटनी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लाइसेंस वितरित किया जाएगा। जिन व्यक्तियों के पास निकाय क्षेत्र का पहचान पत्र होगा, वही लाइसेंस के लिए पात्र होंगे।
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में वर्षभर हजारों की तादाद में देशी विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा और कुंभ यात्रा में इनकी संख्या लाखों के पार पहुंच जाती है। लक्ष्मणझूला-स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में सैकड़ों रेहड़ी ठेली संचालित हो रही हैं।
गंगा चौक से लेकर लक्ष्मीनारायण घाट, गीताभवन, भारत साधु समाज, परमार्थ निकेतन, वानप्रस्थ आश्रम, जानकी सेतु के समीप वेदनिकेतन, स्वर्गाश्रम ट्रस्ट गद्दी के समीप, चोटीवाला होटल के समीप, थाना लक्ष्मणझूला के समीप, पोस्ट ऑफिस के समीप, लक्ष्मणझूला चौक आदि जगहों पर सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण पसरा हुआ है।
संकरी सड़क होने के कारण दोपहिया, चौपहिया वाहन और राहगीरों को आवाजाही करने में परेशानी होती है। निकाय की ओर से क्षेत्र में करीब 180 जरूरत मंद लोगों को रेहड़ी ठेली के लाइसेंस जारी किए गए थे, लेकिन इनकी संख्या सैकड़ों के पार पहुंच चुकी है। क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए निकाय की ओर से अब इनकी छंटनी की जा रही है। उसके बाद अवैध रेहड़ी ठेली संचालकों को हटाया जाएगा।
-- -
कोट
निकाय क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए निकाय की ओर से रेहड़ी, ठेली संचालकों के लाइसेंसों की छंटनी की जा रही है। निकाय की ओर अब स्थानीय जरूरतमंद लोगों को ही लाइसेंस आवंटित होगा। - दीपक शर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक
Trending Videos