{"_id":"69c1adabb13aa8af080575d3","slug":"remembering-bhagat-singh-rajguru-and-sukhdev-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-929072-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को याद किया
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस पर सोमवार को क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से देश की आजादी में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
सोमवार को चांदमारी स्थित शहीद भगत सिंह तिराहे पर स्थापित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया। श्री गुरुनानक देव वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया। संगठन के बलबीर सिंह ने कहा कि शहीदों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। पूर्व प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने कहा कि युवाओं को उनके आदर्शों को आत्मसात करना होगा। अरविंदर सिंह, उमेद वोरा, प्रेम सिंह पाल, साकिर हुसैन, अवतार सिंह, जरनैल सिंह आदि मौजूद रहे।
--
शहीदों के आदर्शों पर चलना होगा : ताज
श्री गुरु सिंह सभा की ओर से शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस के उपलक्ष्य में लंगर हॉल परिसर में गोष्ठी आयोजित की गई। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ताजेन्द्र सिंह ताज ने कहा कि शहीदों का बलिदान पूरे देश के लिए प्रेरणापुंज है। हमें उनके आदर्शों पर चलना होगा। गुरु सिंह सभा प्रधान गुरदीप सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह और उनके साथियों का बलिदान देश की आजादी की नींव है, जो हमेशा स्मरण रहेगा। गन्ना समिति उपाध्यक्ष हरभजन सिंह, पंचायत सदस्य इंद्रजीत सिंह, प्रदीप बंगा, गुरबचन सिंह, ओमकार सिंह, जसविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos