{"_id":"69c1ad0b74692853800baebb","slug":"traffic-light-system-fails-in-the-market-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-929071-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बाजार में फेल हुआ ट्रैफिक लाइट सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बाजार में फेल हुआ ट्रैफिक लाइट सिस्टम
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून-हरिद्वार राजमार्ग स्थित रायवाला बाजार में लगा रेड लाइट सिस्टम एक बार फिर फेल हो गया है। इसके चलते स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। राजमार्ग को पार करने के लिए लोगों को लंबे समय तक वाहनों के रुकने का इंतजार करना पड़ रहा है। हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर लगी ट्रैफिक लाइट सोमवार को फिर खराब हो गई। रेड लाइट नहीं होने से राजमार्ग पर वाहन नहीं रुक रहे हैं। ऐसी स्थिति में स्थानीय लोगों को जान जोखिम में डालकर राजमार्ग को पार करने पड़ रहा है। युवक मंगल दल के अध्यक्ष रवि कुकरेती ने कहा कि रायवाला में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग के जिम्मेदार अधिकारी जनता कि समस्या सुनने को तैयार नहीं हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
Trending Videos