{"_id":"69c1ac9352e2d65df90c234d","slug":"nss-is-a-medium-to-build-leadership-skills-vc-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-929070-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेतृत्व क्षमता के निर्माण का माध्यम है एनएसएस : वीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेतृत्व क्षमता के निर्माण का माध्यम है एनएसएस : वीसी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर पीएम श्री राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज आईडीपीएल में प्रारंभ हुआ।
विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी, परिसर के निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत ने संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया। कुलपति प्रो. एनके जोशी ने कहा कि एनएसएस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व क्षमता के निर्माण का सशक्त माध्यम है।
युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए एनएसएस शिविर का आयोजन किया जाता है। राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवी उस समुदाय को समझें जिसमें वे काम करते हैं, अपने समुदाय के संबंध में खुद को समझें, समुदाय की जरूरतों और समस्याओं की पहचान करें और उन्हें समस्या समाधान में शामिल करें। आपस में सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करें।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशोक कुमार मेंदोला ने कहा कि शिविर में 150 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। शिविर में जन जागरूकता, स्वच्छता अभियान, एड्स जागरूकता कार्यक्रम, सरकारी योजनाओं की जानकारी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान आदि आयोजित होंगे। इस मौके पर एनएसएस के कोऑर्डिनेटर प्रो. गौरव, प्रो एसपी सती, प्रो पीके सिंह, डॉ. अशोक कुमार मेंदोला, डॉ. सीमा बेनीवाल, डॉ. अलका आदि मौजूद रहे।
Trending Videos