फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Police took the Kanwar pilgrim to the hospital.

Rishikesh News: पैदल मार्ग पर गिरे कांवड़ यात्री को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Sun, 02 Aug 2026 07:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 02 Aug 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Police took the Kanwar pilgrim to the hospital.
हरियाणा निवासी शिवभक्त आए थे नीलकंठ महादेव के दर्शन के लिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमकेश्वर। नीलकंठ कांवड़ मेले में ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम ने मानवता की मिसाल पेश की। पैदल मार्ग पर घायल हुए एक श्रद्धालु को पुलिसकर्मियों ने स्ट्रेचर के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाकर समय पर उपचार दिलाया।
हरियाणा निवासी रामशरण नीलकंठ महादेव के दर्शन के लिए आए थे। तोली सड़क गेट के पास पैदल मार्ग की सीढ़ियों से फिसलकर गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं। पैर में चोट लगने के कारण वे चलने-फिरने में असमर्थ हो गए। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात आरक्षी मयंक डबराल, आरक्षी जीतपाल राणा, होमगार्ड अनिल कुमार और मुख्य आरक्षी विनोद दिलवाल तत्काल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

कांवड़ यात्री को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से श्रद्धालु की हालत में सुधार हुआ है। घायल के परिजनों ने पुलिस टीम की मदद की सराहना कर आभार जताया।क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नीलकंठ पैदल मार्ग एवं सड़क मार्ग पर पुलिस टीमें 24 घंटे तैनात हैं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed