{"_id":"6a6f4e8cfda3da6e5703a64c","slug":"tehri-police-busy-streamlining-the-kanwar-mela-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-144536-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: टिहरी पुलिस कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित बनाने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: टिहरी पुलिस कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित बनाने में जुटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी श्वेता चौबे ने कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। कांवड़ मेला को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के लिए टिहरी पुलिस जुटी है। एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे ने मुनि की रेती क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय संवेदनशीलता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
एसएसपी चौबे ने श्रद्धालुओं को फल, जूस और पेयजल वितरित किया। उन्होंने कांवड़ियों से सुरक्षित और अनुशासित यात्रा करने की अपील की और पुलिस द्वारा जारी यातायात एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया।
एसएसपी ने खोया-पाया केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि भीड़ में बिछड़ने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सहायता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद को धैर्य, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।