{"_id":"69d3a82c9b326c7221088cd8","slug":"pwd-culvert-damaged-in-khadri-khadkamaf-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1027-139850-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: खदरी खड़कमाफ में लोनिवि की पुलिया क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: खदरी खड़कमाफ में लोनिवि की पुलिया क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। श्यामपुर के ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ में राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान के समीप लोक निर्माण विभाग की ओर से सीवरेज नाले पर निर्मित पुलिया की सुरक्षा रेलिंग निराश्रित गौवंश की लड़ाई में क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है।
जिला गंगा संरक्षण समिति के नामित सदस्य पर्यावरणविद विनोद प्रसाद जुगलान ने बताया कि यहां से न केवल संस्थान में डिप्लोमा की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं गुजरते हैं, बल्कि ग्राम पंचायत की ओर से निर्मित अमृत सरोवर में नौकायन के लिए भी बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोक निर्माण विभाग से क्षतिग्रस्त पुलिस को दुरूस्त करने की मांग की गई है। बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
मामला संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा है तो विभागीय कर्मचारियों के साथ मिलकर स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। -बीएन द्विवेदी, सहायक अभियंता, लोनिवि ऋषिकेश।
Trending Videos