सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Reet and Simran won the marathon.

Rishikesh News: मैराथन में रीत और सिमरन ने मारी बाजी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 09 Apr 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Reet and Simran won the marathon.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ऋषिकेश। एनएसयूआई फाउंडेशन की ओर से आईडीपीएल में मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता पुरुष और महिला वर्ग में आयोजित की गई। पुरुष वर्ग में रीत थापा और महिला वर्ग में सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। एनएसयूआई फाउंडेशन युवाओं को एक मजबूत मंच प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम संयोजक और एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि फाउंडेशन आज युवाओं के लिए एक सशक्त मंच के रूप में उभर रहा है, जहां हर युवा को अपनी प्रतिभा दिखाने, अपनी आवाज को मजबूती से उठाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैराथन दौड़ के पुरुष वर्ग में रीत थापा प्रथम, निखिल रावत द्वितीय और जतिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में सिमरन प्रथम, स्नेह द्वितीय और प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, ललित मोहन मिश्र, राकेश अग्रवाल, पुष्कर गौड़, आयुष तड़ियाल, मानव रावत, गौरव जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed