{"_id":"69c454832aefb8d8ee087294","slug":"reservation-counter-closed-at-rishikesh-railway-station-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-930820-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
यात्री पंजीकरण सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण रेलवे की ओर से ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर को बंद कर दिया गया है।
ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से वर्तमान में बाड़मेर एक्सप्रेस और श्रीगंगानगर एक्सप्रेस का संचालन होता है। इन दोनों ट्रेनों में यात्रा करने के लिए लोग रिजर्वेशन कराते हैं। दोनों ट्रेनों का संचालन प्रतिदिन होता है। रेलवे की ओर से मंगलवार से रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर बंद कर दिया गया है। रिजर्वेशन काउंटर बंद होने के कारण बुधवार को यात्रियों को परेशानी हुई। योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर जाकर रिजर्वेशन कराना पड़ा।
रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्री पंजीकरण सिस्टम (पीआरएस) में तकनीकी फॉल्ट आ गया था, जिसके कारण ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर को फिलहाल बंद कर दिया गया है। फाल्ट ठीक होने के बाद जल्द ही रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन की व्यवस्था शुरू की जाएगी।