सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The Public Works Department stopped the illegal boring work.

Rishikesh News: लोनिवि ने अवैध बोरिंग का काम रुकवाया

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
The Public Works Department stopped the illegal boring work.
विज्ञापन
यमकेश्वर। तहसील जाखणीखाल के नांद मल्ला के डंडोली क्षेत्र में राजकीय चिकित्सालय के समीप निजी भूमि के पास सड़क पर अवैध रूप से हो रही बोरिंग का काम लोनिवि लैंसडौन ने रुकवा दिया। जांच में यह बोरिंग सड़क के सात मीटर के अंदर हो रही थी। शनिवार को गैंडखाल में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में स्थानीय ग्रामीणों ने अधिकारियों ब्लॉक प्रमुख के समीप अवैध बोरिंग का मुद्दा उठाया था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर लोनिवि लैंसडौन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान नांद मल्ला सोनिया चौहान ने एसडीएम जाखणीखाल को लिखे पत्र में बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध बोरिंग से क्षेत्र के जल स्रोत लगातार सूख रहे हैं। ग्राम प्रधान ने क्षेत्र में बोरिंग पर रोक लगाने की मांग की है, लोनिवि लैंसडौन के अपर सहायक अभियंता प्रभात शर्मा ने बताया कि मौके पर जाकर संबंधित पक्ष से बोरिंग की अनुमति दिखाने के लिए कहा गया तो वह वैध कागजात नहीं दिखा पाए। फिलहाल बिना अनुमति के चल रही बोरिंग का काम रुकवा दिया गया है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed