सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tips given to trainers from 11 districts

Rishikesh News: 11 जिलों के प्रशिक्षकों को दिए गए टिप्स

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Tips given to trainers from 11 districts
भाजपा के महाप्रशिक्षण अभियान में उप​स्थित पदा​​​धिकारी और कार्यकर्ता- स्रोत-आयोजक
विज्ञापन

Trending Videos
भाजपा की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के तहत रेलवे रोड स्थित गुरु सिंह सभा परिसर में भाजपा के 11 जिलों के प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक अपने जिलों में मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे।



भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जा रहा है। जब भी नई टोली बनती है तो सभी को प्रशिक्षित किया जाता है। अभी तक भाजपा के 11 जिलों के प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आठ जिलों में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। फिर से उत्तराखंड में भाजपा की सरकार आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कार्यशाला में जिन्हें प्रशिक्षण दिया गया, वह अपने जिले में जाकर शुक्रवार से अन्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। 7 से 14 मार्च तक प्रश्न वर्ग होंगे। पूरे प्रदेश में 304 मंडलों के जिलों में प्रश्न वर्ग आयोजित किए जाएंगे। अप्रैल आखिरी सप्ताह तक सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।



उन्होंने कहा कि 2027 में भाजपा हैट्रिक बनाएगी। इस अवसर पर संगठन महामंत्री अजेय कुमार, कुंदन परिहार, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, उमेश शर्मा काउ, सविता कूपर, राजेंद्र तड़ियाल, प्रतीक कालिया, मनोज ध्यानी, राजेश दिवाकर,शिव कुमार गौतम, दिनेश सती, सरदार सतीश सिंह, दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, दीपक धमीजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed