{"_id":"6983a73ca15d80e415019584","slug":"two-loaders-134-cylinders-seized-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-894573-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: निर्माणाधीन घर में छापा, दो लोडर, 134 सिलिंडर और उपकरण जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: निर्माणाधीन घर में छापा, दो लोडर, 134 सिलिंडर और उपकरण जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
09- श्यामपुर लक्क्ड़ घाट में छापे मारी के दौरान सिलेंडर जब्त करती विभाग की टीम।स्रोत-विभाग
विज्ञापन
लक्कड़घाट में घरेलू गैस की रिफिलिंग होने की सूचना पर पूर्ति विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पूर्ति विभाग की ओर से मौके से 134 गैस सिलिंडर, दो लोडर वाहन, रिफिल करने के उपकरण जब्त किए गए। इस मामले में कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली ने बताया कि लक्कड़घाट क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडरों से रिफिल कर व्यावसायिक गैस सिलिंडर भरने की सूचना मिल रही थी। मंगलवार रात को पूर्ति विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ लक्कड़घाट तीन नंबर गली ज्ञान माता मंदिर के पास एक निर्माणाधीन घर पर छापा मारा।
उस घर में कुछ व्यक्तियों की ओर से गैस की अवैध रिफिलिंग की जा रही थी। घरेलू गैस सिलिंडरों से व्यावसायिक गैस सिलिंडर भरे जा रहे थे। मकान में गैस सिलिंडरों का अवैध भंडारण भी पाया गया। सूचना मिलने पर अवैध रिफिलिंग करने वाले लोग झाड़ियां के रास्ते फरार हो गए। मौके पर 71 सिलिंडर, गैस सिलेंडरों को रिफिल करने वाली 15 बांसुरी (रिफिल करने वाला यंत्र), गैस सिलिंडर रिफिल करने वाली मोटर और घर के बाहर खेत में दो लोडर वाहन मिले।
ऋषिकेश के नंबर पर रजिस्टर्ड वाहन में 28 और दिल्ली के नंबर पर रजिस्टर्ड वाहन में 35 व्यावसायिक सिलिंडर मिले। पुलिस की ओर से जब आसपास के लोगों से वाहन स्वामियों के बारे में जानकारी की गई तो किसी ने भी उक्त दोनों वाहनों पर अपना दावा नहीं किया ।
उसके बाद पुलिस ने क्रेन बुलाकर मौके से दोनों वाहनों को खींचकर आईडीपीएल पुलिस चौकी में पार्क करवाया। जो व्यावसायिक सिलिंडर वाहनों में लदे थे, उनको त्रिवेणी गैस सर्विस के सुपुर्द किया गया। प्रभार निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
-- -
घरेलू गैस सिलेंडरों की गैस व्यावसायिक सिलेंडर में
पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली ने बताया कि लक्कड़घाट में इससे पहले भी छापेमारी की जा चुकी है। लेकिन उसके बाद भी गैस की अवैध रिफिलिंग का काम बंद नहीं हुआ। घरेलू गैस सिलिंडरों से गैस निकाल कर व्यावसायिक गैस सिलिंडरों में भरी जाती है। यहां से ऋषिकेश, तपोवन, शिवपुरी देवप्रयाग, श्रीनगर रुद्रप्रयाग, जोशीमठ स्थित होटल में पहुंचाई जाती है
-- -
कई सिलिंडर पहले भी हो चुके है जब्त
लक्कड़घाट में 14 अक्तूबर 2025 को पूर्ति विभाग की ओर से एक घर पर छापा मारा गया था। उस दौरान विभाग की ओर से 39 गैस सिलिंडर जब्त किए गए थे, तब मौके पर सूर्य गैस सर्विस हरिद्वार लिखा हुआ लोडर मिला था। 13 नवंबर को उमा गैस सर्विस ऋषिकेश के लोडर से भी पूर्ति विभाग ने इंदिरा नगर क्षेत्र से 44 सिलिंडर जब्त किए थे।
Trending Videos