सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Yogi Adityanath may reach Panchur on Friday

Rishikesh News: शुक्रवार को पंचूर पहुंच सकते हैं योगी आदित्यनाथ

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 05 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath may reach Panchur on Friday
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक निजी समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार को अपने गांव पंचूर पहुंच सकते हैं। जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में नवनिर्मित कक्षा कक्षों के लोकार्पण समारोह में भी शामिल हो सकते हैं। जनता इंटर कॉलेज चमकोट खाल में योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 9 की पढ़ाई की थी।पंचूर गांव में जन्मे योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक विद्यालय पंचूर, कक्षा 6 से 8 तक जूनियर बिथ्याणी, कक्षा 10 खाड़ी हाई स्कूल नरेंद्र नगर, टिहरी गढ़वाल, कक्षा 11 एवं 12 भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश जबकि स्नातक की पढ़ाई कोटद्वार महाविद्यालय से की थी। प्रशासन का कहना है कि यमकेश्वर और बिथ्याणी में हेलिपैड तैयार किया जा रहा है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed