{"_id":"699779310aa67d9d0f0cfbad","slug":"welcome-to-sameer-who-returned-after-circumambulation-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-905364-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नर्मदा परिक्रमा कर लौटे समीर का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नर्मदा परिक्रमा कर लौटे समीर का किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
माता नर्मदा की पैदल परिक्रमा कर 108वें दिन रायवाला पहुंचे खांड गांव निवासी समीर का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने हनुमान चौक स्थित नर्मदेश्वर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
इस दौरान समीर द्वारा सभी लोगों को माता नर्मदा के जल का प्रसाद वितरण किया गया। समीर को बैंड बाजे के साथ खांड गांव स्थित उनके आवास पर पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि पूरे विश्व में नर्मदा एकमात्र ऐसी नदी है जिसे जीवित शक्ति के रूप में पूजा जाता है। लाखों लोग परिक्रमा करते हैं। 3600 किलोमीटर की यात्रा को पूरा करने में उन्हें 108 दिन का समय लग गया।
उन्होंने यह यात्रा देवउठनी एकादशी से शुरू की थी। चार राज्यों से होते हुए उन्होंने अपनी यात्रा का समापन किया। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी गंगाधर, बालेंद्र सिंह नेगी, दयाराम, नवीन चमोली, प्रदीप नागर, सोनी नेगी, गीता देवी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos