{"_id":"698f8dc06fb788814d074fbb","slug":"workers-burnt-the-effigy-of-the-company-management-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-901016-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: श्रमिकों ने फूंका कंपनी प्रबंधन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: श्रमिकों ने फूंका कंपनी प्रबंधन का पुतला
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा समाप्त करने से झुब्ध श्रमिकों ने लालतप्पड़ क्षेत्र की एक कंपनी प्रबंधन का पुतला जलाया। श्रमिक कंपनी के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं।
औद्योगिक क्षेत्र लालतप्पड़ में आंदोलित श्रमिकों का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। माजरी ग्रांट के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिंह धरनास्थल पर पहुंचे और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की ओर से आंदोलन का समर्थन किया। श्रमिकों से वार्ता और संवाद नहीं करने पर नाराज श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन का पुतला जलाकार विरोध में जमकर नारेबाजी की।
नगर पालिका सभासद और श्रमिक नेता संदीप नेगी ने कहा कि कंपनी प्रबंधन अपना लाभ देख रही है जबकि सैकड़ों श्रमिकों पर रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। श्रम विभाग की ओर से भी समस्या निदान की उपेक्षा की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कहा कि श्रमिक इस मुद्दे पर निर्णायक संघर्ष करेंगे। पुतला फूंकने वालों में पवन नेगी, विमल सिंह, ऋषि रावत, मोहित नेगी, श्याम बहादुर थापा, भूपेन्द्र सिंह, कृष्ण सिंह, ममता देवी, कमला देवी, संगीता देवी, कलावती और मनीष कुमार आदि शामिल थे। नगर पालिका के पूर्व सभासद हिमांशु राणा, सुमित सजवाण आदि ने श्रमिकों को समर्थन दिया।
Trending Videos