सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   20,000 rupees were withdrawn from the account in the name of online shopping

Roorkee News: ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर खाते से 20 हजार रुपये उड़े

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
20,000 rupees were withdrawn from the account in the name of online shopping
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठग ने एक महिला को झांसे में लेकर उसके बैंक खाते से 20 हजार रुपये उड़ा लिए। ठग ने महिला को व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर उसे खोलने के लिए कहा था। लिंक खोलते ही खाते से रकम निकल गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos




गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी एक महिला का शहर के एक बैंक में खाता है। पांच दिन पहले उन्होंने गर्मी के कपड़े खरीदने के लिए एक ऑनलाइन शॉपिंग ऐप के माध्यम से ऑर्डर किया था। कंपनी की ओर से उन्हें बताया गया था कि दस दिन के भीतर कपड़ों की डिलीवरी कर दी जाएगी। सोमवार को महिला के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन करने वाले ने बताया कि उनका किया हुआ ऑर्डर निरस्त हो गया है और कपड़े मंगाने के लिए उन्हें दोबारा ऑर्डर करना होगा। इसके बाद उसने महिला के व्हाट्सएप पर एक लिंक भेज दिया और कहा कि इस लिंक को खोलकर वह दोबारा ऑर्डर कर सकती हैं। ठग की बातों में आकर महिला ने लिंक खोल दिया। लिंक ओपन करते ही उनके खाते से 20 हजार रुपये निकल गए। खाते से रकम कटने का मैसेज आते ही महिला के होश उड़ गए। इसके बाद महिला ने बैंक जाकर जानकारी ली तो पता चला कि उनके खाते से 20 हजार रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साइबर ठग का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed