{"_id":"69af11c597b41d32520f369e","slug":"money-was-stolen-by-breaking-the-glass-of-the-car-of-the-je-of-the-energy-corporation-roorkee-news-c-5-1-drn1027-917886-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ऊर्जा निगम के जेई की कार का शीशा तोड़कर रकम उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ऊर्जा निगम के जेई की कार का शीशा तोड़कर रकम उड़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के शाहपुर स्थित बिजलीघर में रविवार को दिनदहाड़े चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए ऊर्जा निगम के जेई की कार का शीशा तोड़कर 1.13 लाख रुपये की नकदी उड़ा ली। यह रकम बिजली बिल बकाया जमा करने के लिए लगाए गए विशेष कैंप के दौरान एकत्र की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शाहपुर बिजलीघर में रविवार को उपभोक्ताओं के बकाया बिल जमा करने के लिए विभाग की ओर से एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया था। शाम तक कैंप में लगभग 1.13 लाख की धनराशि जमा हुई। ऊर्जा निगम के जेई विनीत कुमार ने बताया कि उन्होंने जमा की गई रकम को एक बैग में भरकर अपनी कार में रख दिया था। इसी बीच वह किसी जरूरी काम से कार्यालय के अंदर गए।
जैसे ही जेई ऑफिस के अंदर गए, पास के ही रहने वाले दो युवक अचानक वहां पहुंचे। उन्होंने पलक झपकते ही कार का शीशा तोड़ा और अंदर रखा नोटों से भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गए। जब तक कर्मचारी बाहर आए और कुछ समझ पाते आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी तुरंत थाना भगवानपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। जेई की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्धों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos