{"_id":"69af12a6c330e1217c0bffc5","slug":"husband-accused-of-pushing-woman-into-ganga-canal-roorkee-news-c-5-1-drn1027-917889-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पति पर लगाया महिला को गंगनहर में धक्का देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पति पर लगाया महिला को गंगनहर में धक्का देने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल से संदिग्ध परिस्थिति में लापता महिला के मामले में मायके पक्ष के लोग सोमवार को एक बार फिर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। उन्होंने महिला के पति पर उसे गंगनहर में धक्का देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई और महिला को तलाश करने की मांग की है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी कुछ वर्ष पहले सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। बताया गया कि दो दिन पहले महिला अचानक संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। महिला के लापता होने की जानकारी मिलने पर उसके मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे। ससुराल पक्ष की ओर से उन्हें बताया गया कि महिला सोलानी पार्क के पास गंगनहर में कूद गई है।
यह बात सुनकर मायके पक्ष के लोग स्तब्ध रह गए। इसके बाद रविवार को महिला के परिजन सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी थी। सोमवार को एक बार फिर महिला के मायके पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने दामाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को गंगनहर में धक्का दिया गया है। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने पुलिस से महिला की जल्द से जल्द बरामदगी कराने की भी मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos