{"_id":"69af117bcce57bca0f0fd996","slug":"opposition-to-the-drainage-of-pond-water-from-mohanpura-roorkee-news-c-5-1-drn1027-917885-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मोहनपुरा से तालाब के पानी की निकासी का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मोहनपुरा से तालाब के पानी की निकासी का विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनपुरा स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार को मिलाप नगर ढंडेरा के तालाब के पानी की निकासी मोहनपुरा से किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में नगर वासियों की एक सभा आयोजित की गई। सभा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने हिस्सा लेकर इस प्रस्ताव का एक स्वर में विरोध जताया।
सभा में वार्ड नंबर-9 की पार्षद प्रतिभा पाल और वार्ड नंबर-10 के पार्षद प्रमोद पाल की मौजूदगी में सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सिंचाई विभाग से एई गोपाल सिंह, जेई विपिन सैनी और राहुल सिंघल भी सभा में पहुंचे और नगरवासियों की समस्याएं सुनीं। नगरवासियों ने अधिकारियों के सामने स्पष्ट रूप से कहा कि मिलाप नगर ढंडेरा जोहड़ का पानी मोहनपुरा से निकाले जाने से क्षेत्र में जलभराव और अन्य समस्याएं बढ़ेंगी। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों से इस प्रस्ताव को तत्काल निरस्त करने की मांग की। सभा के दौरान पार्षद प्रमोद पाल ने भी नगर के लोगों की समस्या को गंभीर बताते हुए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। पार्षद प्रमोद पाल ने कहा कि इस संबंध में विधायक उमेश कुमार को भी ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरशद अली, पूर्व प्रधान मोहनपुर प्रियंका पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Trending Videos