{"_id":"6a4d4b506b3a4d31ef0115b5","slug":"40-complaints-registered-at-tehsil-diwas-1435-people-received-benefits-of-government-schemes-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1012772-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: तहसील दिवस में 40 शिकायतें दर्ज, 1435 को दिलाया योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: तहसील दिवस में 40 शिकायतें दर्ज, 1435 को दिलाया योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन-जन के द्वार अभियान के तहत मंगलवार को भगवानपुर विकासखंड सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में सेवा पखवाड़ा शिविर एवं तहसील दिवस का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ी और कुल 1,435 लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया।
इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 40 जनसमस्याएं दर्ज की गईं जिनमें से 16 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान मेनपाल सैनी निवासी ग्राम बिंडू खड़क ने संपत्ति पर्ची में पिता का नाम संशोधित कर नई संपत्ति पर्ची जारी किए जाने की मांग की।
प्रमोद कुमार, निवासी ग्राम बढ़ेड़ी बुजुर्ग ने पैतृक मकान का ताला तोड़कर सामान निकालने एवं मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, ग्राम सरठेड़ी शाहजहांपुर एवं अलीपुर खतौला के कृषकगण ने बंद किए गए चकमार्ग की पैमाइश, निशानदेही एवं मार्ग बहाल किए जाने की मांग रामपाल, निवासी ग्राम मोहितपुर ने चकमार्ग से अतिक्रमण हटाकर आवागमन सुचारु कराने की मांग, अंजू देवी, जिला पंचायत सदस्य, वार्ड संख्या-10, मजाहिदपुर सतीवाला ने आबादी क्षेत्र से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन एवं सड़क के बीच स्थित ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दायित्वधारी देशराज कर्णवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल योजनाओं के प्रचार-प्रसार तक सीमित नहीं है। इस अवसर पर एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी केके पंत, तहसीलदार दयाराम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
रुड़की में 30 में से 10 शिकायतों का निस्तारण
रुड़की में तहसील दिवस पर 30 शिकायतें दर्ज की गई। शिविर की अध्यक्षता नायब तहसीलदार यूसुफ अली ने की। इस दौरान ज्यादातर समस्याएं भूमि पैमाइश, अतिक्रमण और जलभराव से संबंधित थीं। लिब्बरहेड़ी से पहुंचे किसान नेता राकेश लोहान ने भरतपुर गांव में सड़क की नाली टूटी होने से कीचड़ और जलभराव की समस्या से अवगत कराया। इस दौरान 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।