फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   63 mm of rainfall in Roorkee; waterlogging in several areas

Roorkee News: रुड़की में 63 मिलीमीटर बारिश, कई इलाकों में जलभराव

Tue, 18 Aug 2026 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
63 mm of rainfall in Roorkee; waterlogging in several areas
सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक हुई तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। आईआईटी रुड़की की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शहर में 63 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सोमवार रात करीब 10 बजे शुरू हुई बारिश मंगलवार सुबह तक जारी रही।
विज्ञापन

बारिश के कारण शहर की कई सड़कों और गलियों में पानी भर गया। हालांकि दिन में बारिश नहीं होने के कारण अधिकांश स्थानों से पानी निकल गया, लेकिन कृष्णानगर, शास्त्रीनगर, सलेमपुर, मोहनपुरा और पनियाला रोड की कई गलियों में जलभराव बना रहा। पानी की निकासी नहीं होने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या हर बार सामने आती है। कई क्षेत्रों में नालियों की सफाई और जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने नगर निगम से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed