फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Blood-stained body of a woman found by the Ganga Canal; murder suspected

Roorkee News: गंगनहर किनारे मिला महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

Tue, 18 Aug 2026 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Blood-stained body of a woman found by the Ganga Canal; murder suspected
कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह गंगनहर किनारे एक अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की धारधार हथियार से गला रेतकर हत्या की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं महिला की हत्या की सूचना पर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी देहात शेखरचंद्र सुयाल ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के साक्ष्यों को जुटाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मृतका की उम्र करीब 40 वर्ष है और प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या को अंजाम दिया गया है। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतका की पहचान कराने के लिए आसपास के गांवों, थानों और चौकियों में फोटो को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग सके। पुलिस का कहना है कि महिला की शिनाख्त होते ही मौत का पर्दाफाश कर दिया जाएगा और हत्यारोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed