{"_id":"6a84a21d17891cdea70af4d4","slug":"last-date-for-admission-to-uttarakhand-open-university-extended-to-august-31-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1045351-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: उत्तराखंड मुक्त विवि में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: उत्तराखंड मुक्त विवि में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 31 अगस्त 2026 कर दी है। इससे उन छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश अब तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके थे।
रुड़की क्षेत्र के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बृजेश बनकोटी ने बताया कि रुड़की क्षेत्र के अंतर्गत संचालित 23 अध्ययन केंद्रों में अब तक हजारों विद्यार्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले चुके हैं। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना जल्द से जल्द प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही विश्वविद्यालय की ओर से संचालित डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों का लाभ उठाने का भी आह्वान किया।
डॉ. बनकोटी ने बताया कि एमबीए, एमसीए, एमटीटीएम, एमए योग (ऑनर्स), बीएड स्पेशल, एमएड स्पेशल और बीएड ओडीएल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि भी 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। इन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा छह सितंबर 2026 को प्रस्तावित है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के साथ रोजगारपरक कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करती है। विद्यार्थियों को समय रहते सभी औपचारिकताएं पूरी कर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।