{"_id":"69cd06f9510787fe4a076afa","slug":"a-report-has-been-filed-on-a-courts-order-regarding-a-brick-attack-roorkee-news-c-35-1-sdrn1005-146842-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: ईंट से हमला करने में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: ईंट से हमला करने में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 01 Apr 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- कनखल थाना क्षेत्र का मामला, कार से टक्कर के बाद युवक को पीटा था
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में कार से टक्कर के बाद एक युवक पर ईंट से हमला करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच शुरू की गई है। पु़लिस के अनुसार, सचिन चौहान निवासी पूर्वीनाथ नगर ज्वालापुर ने अदालत में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 14 नवंबर 2025 की रात करीब 9:30 बजे वह शुभारंभ बैंक्वेट हॉल के पास गया था व उसकी मोटरसाइकिल पास में खड़ी थी। इसी बीच एक कार के चालक ने जानबूझकर बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर चालक ने सड़क पर पड़ी ईंट उठाकर उसके सिर पर कई वार किए व सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। चेहरे पर भी वार किया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि केशव उर्फ कमलेश निवासी ग्राम जमालपुर कला ने खुद को शराब का कारोबारी बताते हुए पुलिस से साठगांठ होने की बात कही और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। घायल अवस्था में उसे पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। आरोप है कि इलाज के बाद उसने 17 नवंबर को कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर दी लेकिन कई चक्कर लगाने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
Trending Videos