सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A temple attendant sleeping in a temple was stabbed to death

Roorkee News: मंदिर में सो रहे सेवादार के सिर पर वार कर हत्या की

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 13 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
A temple attendant sleeping in a temple was stabbed to death
विज्ञापन

Trending Videos
भोगपुर गांव के पास वारदात, चोरी के इरादे से घुसे बदमाशों पर शक





सुल्तानपुर। भोगपुर गांव के पास स्थित एक मंदिर में रात के समय सो रहे सेवादार की बदमाशों ने सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी। सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो घटना का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।



जानकारी के अनुसार, गोधना मुजफ्फरनगर निवासी 65 वर्षीय राजवीर पिछले करीब दो महीनों से खाटू श्याम मंदिर में सेवा कर रहे थे और रात में वहीं प्रांगण में सोते थे। शनिवार रात भी वह मंदिर परिसर में सोए हुए थे। रविवार सुबह एक ग्रामीण जब मंदिर पहुंचा तो उसने राजवीर को खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा देखा। यह देख उसके होश उड़ गए और उसने गांव में सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी व भिक्कमपुर चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बदमाश चोरी के इरादे से मंदिर में घुसे होंगे। इस दौरान सेवादार के जागने और विरोध करने पर आरोपियों ने उनके सिर पर भारी वस्तु से वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सीओ ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed