{"_id":"69c12db43260fb37950ff8ae","slug":"a-wall-dispute-erupted-into-a-bloody-clash-with-villagers-seriously-injured-in-a-lathi-spear-attack-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-152595-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दीवार विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-भाले के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दीवार विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-भाले के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 23 Mar 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खेड़ाजट गांव में दीवार बनाने पर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष ने लाठी-भाले और धारदार हथियारों से लैस होकर पड़ोसी के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के खेड़ाजट निवासी सुशील ने रविवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 मार्च को दोपहर में वह अपने परिवार के साथ घर पर था। उनके और पड़ोसी ऋषिपाल के घर के बीच बनी एक पुरानी दीवार गिर गई थी। सुशील ने पड़ोसी से अपनी दीवार सीधी बनाने को कहा लेकिन ऋषिपाल ने दीवार की नींव सुशील की जमीन की तरफ रखनी शुरू कर दी। सुशील ने इस पर आपत्ति जताई तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर ऋषिपाल ने अपने पुत्रों अनुज और नितिन को मौके पर बुला लिया। इसके बाद ऋषिपाल, उसकी पत्नी मुनेश, और दोनों पुत्र लाठी-भाला व धारदार हथियार लेकर सुशील के घर में घुस आए। तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए सुशील को जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। शोर सुनकर सुशील की पत्नी अंजू, पुत्र वंश और भाई प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। गांव के अन्य लोगों को आता देख आरोपी भविष्य में जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि इस हमले में उनके सिर पर गहरी चोटें आई हैं और टांके लगे हैं। साथ ही, आरोप लगाया गया है कि झगड़े के दौरान उनकी जेब से 11 हजार 878 रुपए भी छीन लिए गए। पीड़ित गंभीर रूप से घायल होने के कारण वह उपचार करा रहा था जिसके बाद उन्होंने अब तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार ऋषिपाल, अनुज, मुनेश व नितिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos