सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Accused arrested with smack in Raisi area

Roorkee News: रायसी क्षेत्र में स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested with smack in Raisi area
विज्ञापन
रायसी चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
Trending Videos




रायसी चौकी प्रभारी अजय कुमार बृहस्पतिवार शाम हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार और कांस्टेबल राजेंद्र के साथ निरंजनपुर से केवलपुरी की ओर जाने वाले मार्ग पर गश्त पर थे। इस दौरान जब वह महाराजपुर कलां चौराहे पर पहुंचे तो यहां संदिग्ध परिस्थिति में मौजूद एक युवक ने पुलिसकर्मियों को देख छिपने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस ने पकड़कर उसकी तलाशी ली तो आरोपी से 4.40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुलशन निवासी ग्राम निरंजनपुर बताया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed