{"_id":"69c53f7de4a3a7febe0bc265","slug":"accused-of-raping-a-minor-arrested-sent-to-jail-roorkee-news-c-5-1-drn1027-931119-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को रसूलपुर निवासी साकिर बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गया।
घटना के बाद बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी से परिजनों ने पूछताछ की। तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने तत्काल किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक करुणा रौंकली को सौंपी गई थी। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को रसूलपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos