सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Allegations of destroying standing wheat crops in fields using a tractor

Roorkee News: ट्रैक्टर से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल नष्ट करने का आरोप

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Allegations of destroying standing wheat crops in fields using a tractor
विज्ञापन
ढाढेकी गांव निवासी ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर अपनी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने और जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos




लक्सर तहसील के ढाढेकी गांव निवासी दो भाइयों अक्षय और अरुण ने एसडीएम को शिकायत कर बताया कि उनकी गांव में करीब छह बीघा भूमि है। उक्त भूमि पर गेहूं की फसल खड़ी थी। गांव के ही कुछ लोग उक्त भूमि को अपनी बताते हुए इस पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों के साथ सांठ गांठ कर उनकी भूमि की बिना किसी आदेश के नाप जोख कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद ट्रैक्टर चलाकर भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया। उन्होंने इसकी शिकायत की लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम सौरभ असवाल ने तहसीलदार से मामले में जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। कोतवाली पुलिस को मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed