{"_id":"69da40fb303ff5da1e0fdc51","slug":"three-new-summer-special-trains-will-run-from-april-to-june-roorkee-news-c-5-1-drn1027-943726-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अप्रैल से जून तक चलेंगी तीन नई समर स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अप्रैल से जून तक चलेंगी तीन नई समर स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे तीन नई समर स्पेशल ट्रेन संचालित करने जा रहा है। ट्रेनों को रुड़की और हरिद्वार के साथ मुरादाबाद मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि 04619 - 20 फिरोजपुर कैंट - झांझरपुर - फिरोजपुर कैंट समर स्पेशल ट्रेन 18 अप्रैल से 25 जून के मध्य दोनों ओर से 6 - 6 फेरे संचालित की जाएगी। फिरोजपुर से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 2ः30 पर रवाना होकर ट्रेन लोहिया खास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंढेरी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, बरारा, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, भुरवल, गोंडा, बस्ती, कप्तानगंज, नरकटियागंज, सिक्ता, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, शिशो, सकरी जंक्शन होते हुए झांझरपुर पहुंचेगी।
यहां से हर सोमवार दोपहर एक बजे ट्रेन फिरोजपुर के लिए रवाना होगी जबकि, 09271 - 72 भावनगर - हरिद्वार - भावनगर समर स्पेशल ट्रेन 12 अप्रैल से 26 जून के बीच दोनों ओर से 8 - 8 फेरे संचालित होंगे। भावनगर से हर रविवार सुबह 4ः25 पर रवाना होकर ट्रेन अगले दिन दोपहर 3 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। हरिद्वार से हर सोमवार को शाम 4ः25 पर रवाना होकर ट्रेन अगले दिन सुबह 4ः35 बजे भावनगर पहुंचेगी।
ट्रेन को रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है। इसके अलावा 04085 - 86 मेरठ सिटी - संतरागछी जंक्शन - मेरठ सिटी समर स्पेशल ट्रेन 14 व 16 अप्रैल को दोनों ओर से एक - एक फेरा संचालित किया जाएगा। रात 11 बजे मेरठ सिटी से रवाना होकर ट्रेन अगले दिन सुबह 6ः35 बजे संतरागछी जंक्शन पहुंचेगी। यहां से दोपहर 2 बजे रवाना होकर ट्रेन अगले दिन शाम 5ः30 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी। सीनियर डीसीएम ने बताया कि ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
-- --
जनशताब्दी एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त कोच
लक्सर। यात्री सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रेलवे ट्रेनों में कोच की संख्या भी बढ़ा रहा है। रेलवे ने देहरादून - नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन सहित छह जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए हैं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि जनशताब्दी एक्सप्रेस में एक चेयरकार और मुरादाबाद मंडल में संचालित 5 जोड़ी ट्रेनों में एक - एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जा रहा है।
Trending Videos