सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bull dies after being electrocuted

Roorkee News: करंट लगने से बैल की मौत

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Bull dies after being electrocuted
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव में ऊर्जा निगम की लापरवाही से शनिवार सुबह रास्ते से गुजर रहे एक किसान के बैल को बिजली के खंभे से करंट लग गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि किसान बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos




लिब्बरहेड़ी निवासी मनोज कुमार शनिवार सुबह करीब 10:25 बजे अपने बैल के साथ खेत से जुताई कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के मुख्य रास्ते पर स्थित मोबीन की दुकान के पास पहुंचा। वहां लगे बिजली के खंभे में करंट आ रहा था। पीड़ित किसान ने बताया कि करंट इतना जोरदार था कि खंभे के पास पहुंचते ही उसका बैल उसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते बैल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मनोज ने बताया कि वह खुद भी करंट की जद में आने वाला था लेकिन किसी तरह खुद को बचाकर वहां से निकला। घटना के बाद ग्रामीणों में ऊर्जा निगम के खिलाफ रोष है। किसान मनोज ने कोतवाली मंगलौर में प्रार्थना पत्र देकर बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।



उसका कहना है कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है और बैल की मौत से उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित किसान ने पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि पीड़ित किसान की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed