सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Anganwadi workers are adamant on continuing the agitation

Roorkee News: आंदोलन जारी रखने पर अड़ीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers are adamant on continuing the agitation
विज्ञापन
मानदेय वृद्धि के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन पर निदेशालय से रोक के आदेश का कोई खास प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्यबहिष्कार जारी रहा। कर्मचारी संगठन की जिलाध्यक्ष ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
Trending Videos




मानदेय वृद्धि सहित अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नौ अप्रैल से आंदोलन का एलान किया था लेकिन देहरादून में कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर उनका गुस्सा भड़क गया। इसपर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने एक अप्रैल से ही केंद्रों पर तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया था। आंदोलन के कारण कई कार्यकर्ता फिलहाल कार्य नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




हालांकि एक से अधिक संगठन होने के कारण कुछ स्थानों पर असमंजस की स्थिति भी बनी हुई है। कुछ कार्यकर्ता अपना कार्य कर रही हैं। इस बीच प्री - एसआईआर से संबंधित कार्यों और पोषण पखवाड़े के मद्देनजर विभाग के निदेशक बीएल राणा की ओर से 19 नवंबर के शासनादेश का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं की हड़ताल पर रोक लगाने के संबंध में पत्र जारी किया गया था लेकिन बुधवार को इसका कोई प्रभाव कार्यकर्ताओं के आंदोलन पर नजर नहीं आया।

देहरादून और हरिद्वार में संगठन से जुड़ी कार्यकर्ता आंदोलन को जारी रखे हैं। जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। - रितेश चौहान, जिलाध्यक्ष, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन

निदेशालय से जारी पत्र के अनुपालन में सभी सीडीपीओ को पत्र जारी किया गया है। कार्यकर्ताओं को हड़ताल पर रोक के संबंध में शासन के आदेश से अवगत कराया जा रहा है। -धर्मवीर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed