सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Applications under RTE can now be made till April 6

Roorkee News: आरटीई के तहत अब छह अप्रैल तक करा सकेंगे आवेदन

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Applications under RTE can now be made till April 6
विज्ञापन
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया को विभाग ने आगे बढ़ा दिया है। अभिभावक अब छह अप्रैल तक ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करा सकेंगे। 17 अप्रैल को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर लाॅटरी के माध्यम से सीटों का आवंटन किया जाएगा।
Trending Videos




खंड शिक्षा अधिकारी लक्सर विनोद कुमार ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कमजोर आय वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में उपलब्ध सीटों पर निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराए जाने के लिए प्रवेश की प्रक्रिया पांच मार्च से आरंभ हो गई है। छह से 15 मार्च तक विद्यालयों के ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया के बाद विभाग अब विद्यालयों की मान्यता और उपलब्ध कराई गई आरक्षित सीटों का सत्यापन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि 24 मार्च से आरटीई पोर्टल पर छात्रों के प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके लिए दो अप्रैल को अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी लेकिन अब अधिक से अधिक छात्रों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को विस्तारित किया गया है। बीईओ ने बताया कि अभिभावक अब छह मार्च तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करा सकते हैं। इसके बाद सात अप्रैल को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर आवेदन और अभिलेख जमा कराए जा सकेंगे। सत्यापन के बाद 17 अप्रैल को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर लाॅटरी के माध्यम से सीटों का आवंटन किया जाएगा। बीईओ ने बताया कि आरटीई के तहत विद्यालयों में बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed