सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Samples of mawa and paneer failed the test, action taken against the sellers

Roorkee News: जांच में मावा और पनीर के सैंपल फेल, विक्रेताओं पर कार्रवाई

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Samples of mawa and paneer failed the test, action taken against the sellers
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में लक्सर क्षेत्र से लिए गए मावा और पनीर के नमूने अधोमानक पाए गए। विभाग की ओर से दो कारोबारियों के विरुद्ध अपर जिलाधिकारी न्यायालय में वाद दायर किया गया है। इसके अलावा जनपद में अलग-अलग स्थानों से लिए गए खाद्य पदार्थ के पांच अन्य नमूने भी जांच में फेल होने पर सात कारोबारियों के खिलाफ वाद दायर किया गया है।
Trending Videos




जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि पिछले दिनों वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में विभागीय टीम ने लक्सर तहसील के लादपुर कलां गांव में एक मावा निर्माता के प्रतिष्ठान से खुले मावा का नमूना लिया था। इसके अलावा भोगपुर स्थित एक डेयरी से खुले पनीर का नमूना लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोनों नमूनों की रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला में जांच कराई गई। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में मावा और पनीर अधोमानक पाए गए। मामले में मावा कारोबारी साजिद और डेयरी संचालक इरफान के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर किए गए हैं। इसके अलावा विभागीय टीमों ने बेलड़ा में एक ढाबे से लिया गया पनीर का नमूना जांच में फेल होने पर प्रबंधक विकास और ढाबा स्वामी गुरजीत, सलेमपुर में एक प्रोविजन स्टोर से मूंगफली दाना अधोमानक मिला। दुकान स्वामी बालम सिंह, सजनपुर पीली स्थित भोजनालय से बेसन का नमूना फेल होने पर कर्मचारी रिशू सिंह व मालिक विनोद ठाकुर और भगवानपुर के झिड़ियाग्रंट में लिया गया मावा का नमूना प्रयोगशाला जांच में फेल होने पर मावा निर्माता कादिर अली व स्ट्रीट वेंडर अर्ब्दुरहमान से लिया गया रसगुल्ले का नमूना भी जांच में अधोमानक पाए जाने पर इन सभी के विरुद्ध भी एडीएम कोर्ट में वाद दायर कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed