सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demand for compensation for crops destroyed due to canal breach

Roorkee News: रजवाहा टूटने से बरबाद फसलों के मुआवजे की मांग

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Demand for compensation for crops destroyed due to canal breach
विज्ञापन
लिब्बरहेड़ी में सर्की रजवाहे के टूटने से बरबाद हुए फसल के मुआवजे के लिए किसान नेता राकेश लोहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीएम मयूर दीक्षित से मिला। किसानों की मांग पर डीएम ने यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
Trending Videos




किसान नेता राकेश लोहान के साथ सुधीर कुमार, विपुल, कुक्कू, हरपाल, प्रमोद, ओमपाल, देवेंद्र, राकेश, बालेंद्र, नरेशपाल, अमित एवं अंकित आदि ने जिलाधिकारी को बताया कि हाल ही में सर्की रजवाहा टूटने से 20 से अधिक किसानों की 400 से 500 बीघा फसल जलमग्न होकर बरबाद हो गई है। उन्होंने यूपी सिंचाई विभाग से नुकसान की भरपाई कराने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने जिन फसलों में पानी भरा है, उसका सर्वे कराने के निर्देश दिए। साथ ही यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी वार्ता की। डीएम ने किसानों को बताया कि यूपी सिंचाई विभाग की तरफ से किसानों काे मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed