{"_id":"69d3aa19a68ec75c2b0d18f5","slug":"villagers-protest-against-mining-on-the-banks-of-solani-river-raise-slogans-roorkee-news-c-5-1-drn1027-939503-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सोलानी नदी के किनारे खनन पर ग्रामीणों का विरोध, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सोलानी नदी के किनारे खनन पर ग्रामीणों का विरोध, नारेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम गी और लव्वा में रविवार को सोलानी नदी के किनारे हो रहे मिट्टी के खनन ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने मौके पर जमकर नारेबाजी की और डंपर व जेसीबी मशीनों को रोककर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की मिलीभगत से नदी के तटबंधों के करीब 25-25 फीट गहरे गड्ढे कर मिट्टी निकाली जा रही है। इससे भविष्य में पूरे गांव के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान से मिट्टी उठाई जा रही है। वह सोलानी नदी का किनारा है और गांव से इसकी दूरी मात्र 300 मीटर है। किसान सोनू कुमार ने बताया कि नदी के किनारे से मिट्टी हटने के कारण बरसात के दिनों में नदी अपना रुख गांव की ओर कर लेगी। यदि कटाव शुरू हुआ तो पूरा गांव जलमग्न होकर उजड़ सकता है।
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने जानबूझकर खनन माफियाओं को ऐसी जगह की अनुमति दी है जो तकनीकी रूप से असुरक्षित है। हंगामे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक ममता राकेश मौके पर पहुंचीं। उन्होंने तत्काल तहसीलदार और जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर खनन कार्य को रोकने की मांग की।
विधायक ममता राकेश ने कहा कि जिस तरह से नदी के बिल्कुल किनारे और गांव के पास खनन की अनुमति दी गई है वह पूरी तरह गलत है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से आदेश सैनी, सोनू सैनी, अर्पित, आशीष, सतेंद्र, प्रदीप कुमार, सुभाष सैनी, विपिन और शुभम सैनी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Trending Videos