{"_id":"6a4665cdb030e8bf0705fb88","slug":"assault-vandalism-and-allegations-of-firing-at-stone-crusher-roorkee-news-c-37-1-hrd1015-157459-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: स्टोन क्रशर में मारपीट और तोड़फोड़, फायरिंग का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: स्टोन क्रशर में मारपीट और तोड़फोड़, फायरिंग का भी आरोप
Thu, 02 Jul 2026 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Thu, 02 Jul 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टोन क्रशर में मारपीट और तोड़फोड़, फायरिंग का भी आरोप
कर्मचारी ने तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
लक्सर। अवनि स्टोन क्रशर पर आपसी विवाद के चलते दो पक्ष आमने - सामने आ गए। मौके पर जमकर गाली गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ हुई। सीसीटीवी और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। क्रशर के कर्मचारी का आरोप है कि हमलावरों ने दो राउंड फायरिंग भी की। कर्मचारी ने जबरदस्तपुर जौरासी गांव निवासी नसरत, अरशद और गुलजार और अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। क्रशर के कर्मचारी अदनाल अली ने तहरीर में बताया कि, 1 जुलाई की शाम के समय आरोपी नसरत, अरशद व गुलजार अपने साथियों के साथ तीन कारों में सवार होकर क्रशर पर पहुंचे। पहले व बातचीत करते रहे। इसके बाद नसरत ने गाली गलौज शुरू कर दी। क्रशर के साझीदार साजिद को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहां लगे सीसीटीवी तोड़ दिए गए। क्रशर के दूसरे कर्मचारियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो नसरत ने पिस्टल से दो राउंड फायरिंग की। इस बीच उन्होंने फोन करके अपने साथियों को भी वहां बुला लिया और यहां खड़े वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मारपीट में दो कर्मचारियों को चोट आई। इस बीच आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
-- -