{"_id":"6a4663b91ffa91d1860551d6","slug":"preparations-for-kanwar-mela-intensify-security-and-traffic-management-strategies-finalized-roorkee-news-c-37-1-hrd1005-157461-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की रणनीति तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की रणनीति तैयार
Thu, 02 Jul 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Thu, 02 Jul 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपीओ, बैकअप पुलिस बल और अतिक्रमण हटाने पर विशेष जोर
सीसीटीवी, एंबुलेंस, पेयजल और सड़क मरम्मत सहित विभिन्न विभागों से होगा समन्वय
रुड़की। आगामी कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रुड़की, भगवानपुर, पिरान कलियर, मंगलौर, खानपुर, झबरेड़ा, गंगनहर, लक्सर, पथरी सहित विभिन्न थाना और सर्किल के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मेले की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के एसपीओ की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार नए एसपीओ नियुक्त करने, औद्योगिक इकाइयों से सीएसआर के तहत संसाधन उपलब्ध कराने और प्रमुख डायवर्जन स्थलों पर अतिरिक्त बैकअप पुलिस टीम तैनात रखने के निर्देश दिए गए। क्षतिग्रस्त रोड डिवाइडरों की मरम्मत, होटल-ढाबों में कर्मचारियों का सत्यापन रजिस्टर रखने, अतिक्रमण हटाने और पर्याप्त संकेतक बोर्ड लगाने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों की खराब सड़कों की मरम्मत, खानपुर क्षेत्र के बालावाली, दल्लावाला और खानपुर तिराहे पर एंबुलेंस तैनाती एवं लक्सर क्षेत्र में दोपहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग विकसित करने के सुझाव दिए। साथ ही पैरामिलिट्री और पीएसी के ठहरने की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, वहां कैमरे लगाए जाएंगे। कांवड़ पटरी पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पेड़ों की छंटाई, जलभराव वाले स्थानों की पहचान और टूटी पुलियों की मरम्मत के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जाएगा। इसके अलावा भंडारा आयोजित करने वाली संस्थाओं को 20 जुलाई से पहले अनुमति लेना अनिवार्य होगा। सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को क्षेत्र का भ्रमण कर समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं मजबूत करने के निर्देश दिए गए।