पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   DIET campus to be monitored by 16 CCTV cameras

Roorkee News: डायट परिसर में 16 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Thu, 02 Jul 2026 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Thu, 02 Jul 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
DIET campus to be monitored by 16 CCTV cameras
रुड़की। डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए संस्थान में 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से अब परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार, कार्यालय, भवन, गलियारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी। डायट प्राचार्य मेराज अहमद का कहना है कि कैमरों की मदद से परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सकेगी। इससे असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने में सहायता मिलेगी। संस्थान में कैमरे लगाए जाने के बाद अब कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग के साथ रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखी जाएगी। डायट प्राचार्य मेराज अहमद ने बताया कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed