पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Not Just a System, but a Strong Foundation for an Atmanirbhar Bharat

Roorkee News: सहकारिता केवल एक व्यवस्था नही, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव

Thu, 02 Jul 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Thu, 02 Jul 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Not Just a System, but a Strong Foundation for an Atmanirbhar Bharat
पिरान कलियर। कलियर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मेहवड़ खुर्द उर्फ नागल स्थित बहुउद्देशीय सहकारी समिति में सहकारिता सप्ताह के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कहा कि सहकारिता केवल एक व्यवस्था नही बल्कि ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों, महिलाओं और ग्रामीण युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि एवं निवर्तमान चेयरमैन अनिल पाल ने कहा कि सहकारी समितियां किसानों और आम नागरिकों के हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष मधु सैनी, संचालक राकेश कुमार, नरसिंह, संदीप पाल, अभिनव सैनी, राकेश पाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज पाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed