सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Body of missing girl found in canal, police engaged in investigation

Roorkee News: नहर में मिला लापता युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Body of missing girl found in canal, police engaged in investigation
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहम्मदपुर झाल में बृहस्पतिवार को एक युवती का शव मिला। मृतका की पहचान सहारनपुर निवासी युवती के रूप में हुई है जो हरिद्वार के सिडकुल में नौकरी करती थी और पिछले पांच दिनों से लापता थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos




बृहस्पतिवार को मंगलौर पुलिस को सूचना मिली कि मोहम्मदपुर झाल में एक युवती का शव फंसा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। तलाशी और छानबीन के दौरान मृतका की शिनाख्त 23 वर्षीय रीना निवासी ताजपुर, थाना नागल, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि रीना हरिद्वार के सिडकुल स्थित एक कंपनी में काम करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह 28 मार्च को ज्वालापुर क्षेत्र से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस संबंध में ज्वालापुर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवती की मौत नहर में डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई और कारण है। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। वहीं, युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed