{"_id":"6a67635eb9b340846309d038","slug":"demand-to-ease-inconvenience-for-residents-during-kanwar-yatra-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-158619-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कांवड़ यात्रा में नगरवासियों को राहत देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कांवड़ यात्रा में नगरवासियों को राहत देने की मांग
Mon, 27 Jul 2026 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से की मुलाकात
रुड़की। आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और स्थानीय नागरिकों को होने वाली परेशानियों को कम करने की मांग के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीओ ओशिन जोशी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने किया। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यात्रा के दौरान सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, मरीजों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को उठानी पड़ती है। कई बार अस्पताल पहुंचने में देरी हो जाती है और शहर के व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनी रहे। प्रतिनिधिमंडल ने सुझाव दिया कि आपातकालीन सेवाओं, मरीजों और आवश्यक कार्यों से आने-जाने वाले नागरिकों के लिए विशेष मार्ग निर्धारित किए जाएं। इस पर पुलिस अधीक्षक ओशिन जोशी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि कांवड़ यात्रा के दौरान एक इमरजेंसी रूट तैयार किया जाएगा व आवश्यक कदम उठाएगा। मौके पर संजय गुड्डू (पूर्व पार्षद), गौरव प्रधान, नूर आलम राजा तथा जिला प्रवक्ता अनिल कुमार सिंह पुंडीर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।