{"_id":"6a675c00e6467c5a4a098bde","slug":"sir-spend-just-one-night-in-solanipuram-and-you-will-understand-the-people-suffering-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-158620-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: साहब एक दिन सोलानीपुरम में गुजारे रात तब समझ आएगा लोगों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: साहब एक दिन सोलानीपुरम में गुजारे रात तब समझ आएगा लोगों का दर्द
Mon, 27 Jul 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खास खबर-- -- -- -- -- -- -- -- --
बिजली संकट पर फूटा सोलानीपुरम का गुस्सा, अधिशासी अभियंता का घेराव
लगातार कटौती और तारों में आग लगने से परेशान लोगों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग
बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, ईई कार्यालय का घेराव
रुड़की। साहब क्षेत्र में रोजाना बिजली कटौती हो रही है। लोगों को घर में रहना मुश्किल हो गया है। तारों में आग लग रही है और चिंगारी और धमाकों के आवाज से क्षेत्र में आग लगने का माहौल बनने लगा है। लोगों ने अधिशासी अभियंता (नगरीय) अनिल कुमार मिश्रा के कार्यालय के घेराव के दौरान यह बातें कही। इस दौरान लोगाें ने चेतावनी दी कि क्षेत्र में बढ़ती बिजली समस्याओं का समाधान नहीं होने पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
दोपहर साढ़े तीन बजे करीब बिजली कटौती और तारों में आग लगने की घटनाओं से नाराज लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। क्षेत्रवासियों ने ईई का घेराव कर जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की। लोगों का कहना था कि पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है। रात के समय घंटों बिजली गुल रहने से लोगों का चैन से सोना मुश्किल हो गया है। वहीं ओवरलोड के कारण कई स्थानों पर बिजली के तारों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। लो वोल्टेज से लोगों के घरों में फ्रीज और एसी नहीं चल पा रहे हैं। कभी कभी वोल्टेज इतना ज्यादा आता है कि घरों के उपकरण तक फूंकने लगते हैं। क्षेत्रवासियों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि पिछले कुछ समय से सोलानीपुरम क्षेत्र से बिजली संबंधी शिकायतें अधिक मिल रही है, जिसका उन्हें खेद है। समस्या के समाधान के लिए उपखंड अधिकारी (एसडीओ) और अवर अभियंता (जेई) को मौके पर भेजकर सर्वे कराने के निर्देश दिए गए है। प्रारंभिक जांच में ओवरलोडिंग के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि सोलानीपुरम के लिए अलग-अलग फीडर बनाए जाने की योजना पर कार्य किया जाएगा। इससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में स्थायी सुधार होगा और उपभोक्ताओं को बार-बार होने वाली बिजली कटौती से राहत मिल सकेगी। इस मौके पर प्रदीप चौहान, नरेश कुमार वर्मा, राजकुमार गुप्ता, जेपी शर्मा, विनय मेहता, देवी चंद, संजय पाठक, राजेंद्र प्रसाद जोशी, सुरेंद्र बिष्ट, जय सिंह यादव, राजू, कृष्ण गोपाल, विनय मेहता, राकेश सुखेजा, सुनील बंसल, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।