सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demands from the Chief Minister for fertilizer availability under the loan limit

Roorkee News: सीएम से की ऋण सीमा पर खाद उपलब्ध कराने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Wed, 29 Apr 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Demands from the Chief Minister for fertilizer availability under the loan limit
विज्ञापन
खानपुर। क्षेत्र के किसानों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर लक्सर गन्ना समिति से ऋण सीमा के तहत यूरिया, डाई खाद और कीटनाशक उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। कुछ दिन पहले लक्सर गन्ना समिति में भारतीय किसान यूनियन के भानु के राष्ट्रीय महासचिव नितिन चौधरी उर्फ नीलू की अगुवाई व समिति के डायरेक्टर अखिल पंवार ने यूरिया खाद की कालाबाजारी का मामला पकड़ लिया था। इसके बाद मामले में गन्ना आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने प्रदेश की सभी गन्ना समितियां पर किसानों को ऋण सीमा पर खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए थे। उसके बाद लक्सर गन्ना समिति ने भी किसानों को ऋण सीमा पर खाद उपलब्ध नहीं करने का नोटिस चस्पा कर दिया था। क्षेत्रीय किसान संदीप कुमार, कलम सिंह, रहतू, ईलम चंद्र शर्मा, चरण सिंह आदि ऋण के तहत खाद जारी कराने की मांग की है। उधर, गन्ना समिति सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि प्रबंध समिति की ओर से शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द अनुमति जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद किसानों को ऋण के तहत खाद उपलब्ध करा दी जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed