सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Entering the house and assaulting and misbehaving with women

Roorkee News: घर में घुसकर मारपीट और महिलाओं से अभद्रता

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Entering the house and assaulting and misbehaving with women
विज्ञापन
लंढौरा क्षेत्र के मोहल्ला बाहर किला में पुरानी रंजिश के कारण एक घर में घुसकर जानलेवा हमला करने और महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 10 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos




पीड़ित हुसैन अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे, आरोपी एक राय होकर लाठी-डंडे, सरिया और धारदार हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर के अंदर मौजूद वादी, उसके भाई अरशद और अब्दुल के साथ बुरी तरह मारपीट की। इस हमले में वादी को गंभीर चोटें आईं और हाथ में फ्रैक्चर हो गया। तहरीर में आरोप लगाया गया कि हमलावरों ने वादी की पत्नी आयशा और सास सन्नो के साथ गाली-गलौज कर उनके साथ छेड़खानी व अश्लील हरकतें की गईं। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। कार्यकारी कोतवाली प्रभारी सतपाल सिंह मान ने बताया कि तहरीर के आधार पर नसीमा, फरीदा, जाहिद, जुबैर, साहिल, साबाज, अमजद, नूरजहां, मेहराज, रईश निवासी बाहर किला लंढौरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed