{"_id":"69888e7cab592c8c640ef2ed","slug":"farmers-demanded-report-be-filed-against-committee-employee-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-150546-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: किसानों ने समिति कर्मचारी पर लाखों रुपये गबन करने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: किसानों ने समिति कर्मचारी पर लाखों रुपये गबन करने का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 08 Feb 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने समिति कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की
खानपुर। किसानों ने प्रेसवार्ता कर गिद्दावाली सहकारी समिति के एक कर्मचारी पर चुनाव में पैसा गबन कर एक पक्ष को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। किसानों के मुताबिक शिकायत के बाद कर्मचारी ने कुछ पैसा जमा करा दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से आरोपी कर्मचारी को बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग की है। गिद्दावाली सहकारी समिति के अंतर्गत आने वाले गांव के किसान साहब सिंह, योगेंद्र चौधरी, गौरव सिंह, राजपाल सिंह, सेठपाल सिंह और भंवर सिंह आदि ने प्रेसवार्ता कर बताया कि नवंबर 2025 को समिति में निर्वाचन के समय एक कर्मचारी ने सभापति पद प्रत्याशी से साठगांठ कर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि समिति के कर्मचारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए चुनाव अधिकारी पर दबाव बनाया। आरोप है कि पर्चा दाखिल करने के समय सुबह 9 बजे से 11 बजे के बाद भी सभापति पद के लिए प्रत्याशी और उनके समर्थकों के साथ-साथ पर्चा दाखिल कराया जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि मामले का खुलाया करने के लिए कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जाए। आरोप है कि खाद की बिक्री के पैसे से करीब आठ लाख रुपये गबन कर एक पक्ष को दिए गए हैं। शिकायत करने के बाद फिलहाल 2 लाख 25 हजार का गबन सामने भी आने की बात किसानों ने कही है।
Trending Videos